{"_id":"5eb3fe358ebc3e90233f08c2","slug":"himachal-weather-report-hailstorm-alert-in-different-part-of-state-by-imd-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 13 तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 13 तक मौसम खराब
Thu, 07 May 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 May 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार से दोबारा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। दस मई को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ताजा बर्फबारी से एक बार फिर रोहतांग दर्रा सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर, कोकसर में तीन सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
लाहौल के रिहायशी इलाकों में ताजा बर्फबारी से कृषि कार्य प्रभावित हो गए। ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.6, कांगड़ा में 30.3, सुंदरनगर में 30.8, नाहन में 30.4, सोलन में 27.3, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 22.2, शिमला में 21.2, कल्पा में 17.0 और केलांग में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में बुधवार को दो सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी भी हुई। बुधवार रात को रेणुका, पालमपुर, मंडी, भरमौर, राजगढ़, चंबा, जंजैहली, सलूणी, गग्गल, शिमला, धर्मशाला, सराहन, भुंतर, बैजनाथ, कल्पा, रामपुर, तीसा और ठियोग में बारिश रिकार्ड हुई। बुधवार रात को बदले मौसम से न्यूनतम तापमान में भी कर्मी दर्ज हुई। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कल्पा में 1.9 और शिमला में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।