शिमला में बारिश, मैदानी जिलों में खिली धूप, दो दिन साफ रहेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में सोमवार को दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि मैदानी जिलों में धूप खिली रही। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 से 29 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। 28 फरवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार को शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश हुई। उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य रिकार्ड हुआ।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.7, कांगड़ा-बिलासपुर में 26.5, मंडी में 23.2, भुंतर में 23.4, हमीरपुर-नाहन में 23.0, सुंदरनगर में 22.9, चंबा में 21.7, सोलन में 21.0, धर्मशाला में 17.8, शिमला में 15.9, मनाली में 15.8, कल्पा में 10.0, डलहौजी में 8.7 और केलांग-कुफरी में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग - 7.8
मनाली - 1.4
कल्पा - 1.2
कुफरी - 0.2
शिमला 4.1