फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather remained clear for six days, minimum temperature in Keylong reached minus.

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा

Wed, 25 Oct 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Himachal Weather remained clear for six days, minimum temperature in Keylong reached minus.
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम में यह बदलाव आया है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 29.6, कांगड़ा में 29.5, चंबा में 28.8, बिलासपुर में 28.7, भुंतर में 28.5, धर्मशाला में 28.0, मंडी में 27.6, नाहन में 27.2, शिमला में 21.4 और मनाली में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.3, समदो में 1.9, कल्पा में 2.4, मनाली में 5.2 और शिमला में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed