{"_id":"64da14aa017d0931ad08b285","slug":"himachal-weather-red-alert-for-heavy-rain-in-state-know-weather-forecast-till-august-20-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें 20 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें 20 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान
Mon, 14 Aug 2023 05:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:21 PM IST
सार
प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जारी तबाही के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह जारी हुए मौसम बुलेटिन में ऑरेंज अलर्ट दिया गया था।
विज्ञापन
मंडी में बादल फटने से तबाही।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जारी तबाही के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह जारी हुए मौसम बुलेटिन में ऑरेंज अलर्ट दिया गया था। लेकिन दोपहर बाद करीब 3:35 पर जारी मौसम पुर्वानुमान में इसे रेड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई भागों में 20 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों, पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू के लिए ऑरेंज, जबकि किन्नौर व लाहौल-स्पीति में येलो अलर्ट है।
कहां कितनी बारिश(मिलीमीटर)
कांगड़ा एग्रो 273.4
सुजानपुर टिहरा 254.0
धर्मशाला 250.2
पालमपुर 220.0
गुलेर 191.0
जोगिंद्रनगर 178.0
नगरोटा सूरियां 175.8
कटौला 172.3
सुंदरनगर 168.4
बलद्वाड़ा 146.9
मंडी 139.6
शिमला एइआरओ 131.6
धर्मशाला 127.5
बरठीं 126.2
शिमला 126.0
बरठीं 119.5
गोहर 119.0
नाहन 106.8
घुमारवीं 98.0
कसौली 96.0
पांवटा 93.4
डलहौजी 83.0
नादौन 82.6
बिलासपुर 80.2
अर्की 80.0