फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain to lash for a week; Orange Alert issued for heavy rainfall in five districts

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल, पांच जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 04 Jul 2026 10:58 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

राज्य के पांच जिलों के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain to lash for a week; Orange Alert issued for heavy rainfall in five districts
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार एक सप्ताह तक बादल बरसने के आसार हैं। राज्य के पांच जिलों के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान कसौली में 55.0, मनाली 51.0, भटियात  45.3, धर्मपुर 42.4, सराहन 39.5, कोटखाई 31.1, सलूणी 26.2, जुब्बड़हट्टी  25.6, जोत चंबा 21.2, भरमौर 16.2 व भरवाईं  में 14.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  राजधानी शिमला सहित कई अन्य भागों में रुक-रुककर बारिश जारी है।  

विज्ञापन



निर्माण के कुछ घंटों में ही ध्वस्त हो गया डंगा
उधर, चुराह उपमंडल की कल्हेल-बंजली-रैला सड़क मार्ग पर थलान के कुठलु स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाया गया डंगा देररात ध्वस्त हो गया।  जानकारी के अनुसार इस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। बस योग्य सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यहां डंगे का निर्माण कार्य किया था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कंक्रीट का पक्का डंगा लगाया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 6, 7 और 8 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 6 और 7 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 8 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 4, 5, 9 और 10 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4, 5 और 9 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 6 जुलाई के लिए मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई को भी चंबा, कांगड़ा व सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। शिमला सहित अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज सोलन, सिरमाैर व बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 18.4, सुंदरनगर 24.1, भुंतर 20.1, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.5, ऊना 23.4, नाहन 22.7, केलांग 12.2, पालमपुर 21.0, सोलन 21.0, मनाली 17.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 24.7, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 25.9, चंबा 23.5,जुब्बड़हट्टी 20.8, कुफरी 16.5, कुकुमसेरी 11.2, नारकंडा 13.4, भरमाैर 13.0, सेऊबाग 20.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 17.3, देहरागोपीपुर 27.0, ताबो 14.7, मशोबरा 18.9 व नेरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जुलाई के तीन दिन में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश

इस मानसून सीजन में 1 से 3 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 15 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 30.9 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 37, चंबा 107, हमीरपुर 45, कांगड़ा 125, किन्नाैर 423, कुल्लू 195, मंडी 46, शिमला 117, सिरमाैर 143, सोलन 140 व ऊना में 130 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। लाहाैल-स्पीति जिले में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई है।

मानसून के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क: नरेश चौहान 

राज्य में मानसून के दौरान आपदा की तैयारी और अलर्ट के बारे में, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा, 'हमारी सरकार, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। हमने 2023 की भयानक आपदा और 2025 की मुश्किल स्थितियों का सामना किया है। इसलिए, हर विभाग तैयार रहता है और किसी भी घटना के होने पर तुरंत कार्रवाई करता है। सड़कों को जल्द से जल्द खोला जाता है और जरूरी सेवाओं को बिना देरी के बहाल किया जाता है... मैं पर्यटकों से अपील करना चाहता हूं कि शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और कसौली जैसी जगहें सुरक्षित हैं। लोगों को आना चाहिए और हिमाचल प्रदेश के सुहावने मौसम और मानसून की खूबसूरती का आनंद लेना चाहिए। बस उन्हें भारी बारिश के दौरान नदियों, नालों और जोखिम वाली जगहों से दूर रहना चाहिए। राज्य की यात्रा न करने का कोई कारण नहीं है।'

 भूस्खलन से बाधित चंबा-तीसा मुख्य मार्ग साढ़े तीन घंटे बाद बहाल

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर साढ़े तीन घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होने से वाहन चालकों, राहगीरों ने राहत की सांस ली।  शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे रखालू मंदिर के समीप हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से चंबा से तीसा और तीसा से चंबा जाने वाली बसों सहित छोटे वाहन भी फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी और मजदूर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सायं साढ़े चार बजे मार्ग यातायात को लिए बहाल करवाया जा सका। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग यातायात को लिए बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed