फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Rain likely to continue for six days in some parts of the state, 2615 houses collapsed so f

हिमाचल का मौसम: राज्य के कुछ भागों में छह दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार, मानसून में अब तक 2615 घर ढहे

Thu, 14 Sep 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

इस मानसून सीजन में 24 जून से 14 सितंबर तक 430 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 158 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 429 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2615 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं।

विज्ञापन
Himachal weather: Rain likely to continue for six days in some parts of the state, 2615 houses collapsed so f
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस माह के अंत तक प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
गुरुवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। धर्मशाला और नाहन में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत से पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश की ओर चला है। मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। तापमान में भी कमी दर्ज होने के आसार हैं। उधर, गुरुवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर में 34.2, चंबा में 34.1, ऊना में 33.4, कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.5, मंडी में 32.2, सोलन में 30.4, धर्मशाला में 29.0, मनाली में 28.4, नाहन में 28.0 और शिमला में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 11022  घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 14 सितंबर तक 430 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 158 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 429 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2615 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 11022 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318  दुकानों व 5910 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.94  करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 165  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed