फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rain in Shimla; here is how long the rain will continue across the state—check the weather

Himachal Weather: रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, शिमला-कुल्लू में बारिश, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 19 Jun 2026 04:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Himachal Weather: rain in Shimla; here is how long the rain will continue across the state—check the weather
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल की चंद्राघाटी, कुल्लू और राजधानी शिमला में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। ऊना में दोपहर बाद मौसम साफ होने पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए।   बीते 24 घंटों के दाैरान सलूणी में 31.2, संगड़ाह 20.0, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, भरेरी 11.2, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगिंद्रनगर 4.0, घाघस 3.4, भरमौर 3.0, देहरा गोपीपुर 2.4 व ऊना में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.2, कल्पा 10.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.4, नाहन 22.5, केलांग 8.0, पालमपुर 18.0, सोलन 18.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 21.7, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 22.0, चंबा 17.6, डलहाैजी 15.8  , जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 13.9, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 11.7, भरमाैर 12.0, रिकांगपिओ 15.8, सेऊबाग 17.0, बरठीं 22.2, रिकांगपिओ 27.0, सराहन 17.9, देहरागोपीपुर  22.3 व ताबो में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में छह दिन जारी रहेगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  20 और 21 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19, 22 और 25 जून को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जून को कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

अंबोट में बिजली की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत

चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत पेखा के अंबोट क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। मृत पशुओं में चार गाय और एक बैल शामिल हैं। इनमें रोमेश्वर पुत्र कंवर सिंह की दो गायें और ज्ञान सिंह पुत्र ध्यान सिंह की दो गायें और एक बैल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार शाम करीब 4 बजे उस समय हुआ, जब गांव के लोग दर्जनों पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर ले गए थे। अचानक मौसम खराब होने और बारिश शुरू होने पर कुछ पशु बचाव के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे एक पेड़ धराशायी हो गया और उसकी चपेट में आने से पांचों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हलका पटवारी बृज मोहन ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फील्ड से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

अधिकतम तापमान

ऊना 37.4
नेरी 35.0
बरठीं 33.7
मंडी 32.6
नाहन 32.0
कांगड़ा 30.1
सोलन 30.0
धर्मशाला 30.0
चंबा 29.4
शिमला 25.0
मनाली 23.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed