Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 20 से 22 मई के दौरान राज्य के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों और 23 से 26 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह 20-21 और 24-25 मई को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान निचार में 12.0, सांगला 11.4, कुकुमसेरी 9.6, कल्पा 6.0, रिकांगपिओ 3.0, नयना देवी 2.0 व केलांग में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार दोपहर को ऊना के बंगाणा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार शाम को पालमपुर, धीरा व आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.5, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 16.1, कल्पा 7.1, धर्मशाला 14.6, ऊना 22.0, नाहन 24.5, केलांग 4.5, पालमपुर 21.0, सोलन 19.0, मनाली 12.3, कांगड़ा 20.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 20.9, चंबा 16.8, जुब्बड़हहट्टी 20.7, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 10.2, रिकांगपिओ 9.4, सेऊबाग 13.8, बरठीं 20.9, कसाैली 20.7, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 11.6, ताबो 4.3 व बजाैरा में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.