फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rainfall in Kullu, intense heat wave in Una; Know imd forecast for six days

Himachal Weather: शिमला सहित हिमाचल के कई जिलों में बरसे बादल, ओलावृष्टि भी हुई; जानें मौसम पूर्वानुमान

Wed, 05 Jun 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है।

विज्ञापन
Himachal Weather: rainfall in Kullu, intense heat wave in Una; Know imd forecast for six days
कुल्लू में झमाझम बारिश हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। कुल्लू में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं, शिमला जिले के कई भागों में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन


चौपाल के थरोच क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। राजधानी शिमला में बुधवार शाम करीब 5:20 के बाद मौसम बदला व बारिश शुरू हुई। जिला मुख्यालय चंबा में दोपहर 2:00 बजे हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के कई भागों में अंधड़ के बाद बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई। सोलन जिले में भी शाम को बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज से तीन दिनों तक कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 8 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 9 जून से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

ऊना में तीखी धूप से बढ़ी परेशानी
ऊना में तीखी धूप है। इसके चलते शहर में लोगों का आना-जाना दोपहर के समय बहुत कम है। पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। जिले में प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। बता दें, ऊना, मंडी और भुंतर में मंगलवार को लू चली। प्रदेश में तीन जगह ऊना, नेरी और धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 20.6, भुंतर 15.5, कल्पा 7.9, धर्मशाला 21.0, ऊना 24.0, नाहन 24.6, केलांग 3.7, पालमपुर 21.5, सोलन 18.2, मनाली 12.5, कांगड़ा 23.8, मंडी 20.5, बिलासपुर 22.1, हमीरपुर 21.1, चंबा 19.0, डलहौजी 20.0, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 17.0, कुकुमसेरी 3.2, नारकंडा 10.3, रिकांगपिओ 10.2, धौलाकुआं 25.5, बरठीं 21.1, पांवटा साहिब 29.0, देहरा गोपीपुर 21.0, ताबो 8.5, मशोबरा 18.0, सैंज 16.5 और बजौरा में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कहां कितना अधिकतम तापमान
ऊना 42.0
नेरी 43.6
बिलासपुर 42.0
सुंदरनगर 37.9
कांगड़ा 39.0
मंडी 38.7
चंबा 36.9
धौलाकुआं 39.2 
बरठीं 39.0
बजारौ 37.4
डलहौजी 28.3
रिकांगपिओ 28.5
नाहन 35.8
सोलन 33.0
शिमला 28.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed