फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rainfall and hail in Dharamshala; snowfall expected on the higher reaches for four days.

Himachal Weather: अचानक बिगड़ा माैसम, धर्मशाला में बारिश-ओलावृष्टि; चोटियों पर चार दिन बर्फबारी के आसार

Thu, 26 Feb 2026 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 08:10 PM IST
सार

बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather: rainfall and hail in Dharamshala; snowfall expected on the higher reaches for four days.
धर्मशाला में बारिश-ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गुरुवार शाम को अचानक माैसम ने करवट बदली। इस दाैरान कुछ देर के लिए बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 4 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।  विभाग के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 27-28 फरवरी और 3-4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलने से अन्य क्षेत्रों के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन

 तापमान में बढ़ोतरी
गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम में अब सुबह और शाम के समय गर्माहट बढ़ने लगी है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हुई है। उधर, गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.5, कांगड़ा में 26.0, मंडी में 25.6, नाहन में 25.0, सोलन में 23.0, धर्मशाला में 22.0, मनाली में 18.0, शिमला में 17.3, कल्पा में 16.5 और केलांग में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed