फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather opened after rain and snowfall but problems persist, roads still closed

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुला पर दुश्वारियां बरकरार, 473 सड़कें अभी बंद

Tue, 06 Feb 2024 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 07:14 PM IST
सार

प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना के बीच मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, अटल टनल, ठियोग और कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Himachal Weather opened after rain and snowfall but problems persist,  roads still closed
बर्फबारी के बाद मौसम खुला, दुश्वारिंया बरकरार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना के बीच मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, अटल टनल, ठियोग और कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश में दो एनएच मनाली-लेह और आनी-कुल्लू समेत 473 सड़कों पर मंगलवार शाम तक आवाजाही ठप रही। 398 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। प्रदेश में न्यूनतम पारा लुढ़कने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार रात को प्रदेश में सात जगह का न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


बर्फबारी से कुल्लू का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मंगलवार को सुबह के समय यहां धूप खिली रही। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फ से पूरी घाटी फिर सफेद हो गई है। जनजीवन अस्त व्यस्त होने से जिला में 68 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। 123 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं भी ठप हो गई हैं। कुफरी, फागू ठियोग में बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 20.0, बिलासपुर में 18.5, कांगड़ा में 17.8, भुंतर में 17.5, मंडी में 16.6, सुंदरनगर में 15.7, धर्मशाला में 15.0, नाहन में 16.1, सोलन में 14.8, हमीरपुर में 13.7, शिमला में 8.5, मनाली में 4.8, नारकंडा में 3.1, कुकुमसेरी में 3.5, कल्पा में 5.2 और कुफरी में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


 

सड़कें बहाल करने के लिए इंजीनियरों की फील्ड में तैनाती
 लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में बर्फबारी के चलते बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए मंडल और उपमंडल स्तर के सहायक व अधिशाषी अभियंताओं को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियरों को 24 घंटे के भीतर नेशनल हाइवे, राज्य मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने को कहा गया है। इसके बाद संपर्क सड़कें बहाल होंगी। विभाग की ओर से इंजीनियरों को सड़कें बहाल किए जाने की सूचना इंजीनियर-इन-चीफ कार्यालय में देने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस समय 15 हजार कर्मचारियों को फील्ड में लगाकर बर्फ हटाने में लगाया है। हिमाचल में इस समय 645 सड़कें बंद हैं। इसमें जिला शिमला की सबसे ज्यादा 242, लाहौल स्पीति की 157, कुल्लू की 93, चंबा की 61, मंडी की 51, किन्नौर की 24, सिरमौर की 16 सड़कें और कांगड़ा की एक सड़क यातायात के लिए बाधित है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ कार्यालय में प्रतिदिन सड़क को बहाल किए जाने की बैठकें हो रही हैं। ।लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में बर्फबारी के चलते बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। प्रतिदिन फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है।
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 8.6
समदो - 8.2
कल्पा - 5.4
नारकंडा - 3.4
भरमौर - 2.2
कुफरी - 1.7
रिकांगपिओ - 1.5
शिमला 0.8
मनाली 0.9
सोलन 1.6
चंबा 3.0
धर्मशाला 3.2
हमीरपुर 3.3
ऊना 3.5
कांगड़ा 3.5
मंडी 4.1
नाहन 6.1
बिलासपुर 6.9

 

एचआरटीसी को चार दिन में दो करोड़ का नुकसान
बर्फबारी से प्रदेश में एचआरटीसी की सेवाएं प्रभावित होने से निगम को बीते चार दिन के भीतर दो करोड़ का नुकसान हो चुका है। एचआरटीसी की एक दिन की औसत कमाई करीब दो करोड़ रुपये है। चार दिन में निगम को करीब आठ करोड़ कमाई होनी थी लेकिन सभी रूट संचालित न होने के कारण छह करोड़ ही कमाई हो सकी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में निगम के रूट सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को निगम के 280 रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। अकेले शिमला मंडल के तहत 181 रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाई। सड़कें बंद होने के कारण शिमला मंडल की 29 बसें अब तक मुख्यालय नहीं लौट पाई हैं। हालांकि मंगलवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है जिसके चलते अगले दो दिनों में बस सेवाएं सुचारू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed