{"_id":"657475d1fa2b77d3110d4b97","slug":"himachal-weather-on-govt-s-one-year-celebration-know-the-forecast-for-six-days-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: सरकार के एक साल के जश्न में खलल नहीं डालेगा मौसम, जानें छह दिनों का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: सरकार के एक साल के जश्न में खलल नहीं डालेगा मौसम, जानें छह दिनों का पूर्वानुमान
Sat, 09 Dec 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:44 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के एक साल के जश्न में मौसम खलल नहीं डालेगा। 11 दिसंबर को धर्मशाला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल के जश्न में मौसम खलल नहीं डालेगा। 11 दिसंबर को धर्मशाला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। 12 दिसंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 13 से 15 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 21.5, धर्मशाला 20.5, नाहन 20.8, सोलन 21.8, कांगड़ा 22.1, मंडी19.8, चंबा 21.6, शिमला 14.3, मनाली 13.2, कल्पा 12.9 और केलांग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, समदो माइनस 3.6, कल्पा माइनस 1.5, मनाली 0.8, भुंतर 1.6, मंडी 2.2, सोलन 2.0, ऊना 4.2, शिमला 5.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन