फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather News Heavy rain and light snowfall in Chamba increase in cold

Himachal Weather: चंबा में भारी बारिश और हल्की बर्फबारी, मौसम ने ली करवट; ठंड में इजाफा

Sun, 15 Oct 2023 10:45 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। चंबा में भारी बारिश और हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather News Heavy rain and light snowfall in Chamba increase in cold
Himachal Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा जिला में शनिवार रात भारी बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़  वाया साच पास मार्ग पर 20 से 30 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। तो वही, जिले के निचले क्षेत्रों में होने वाली बड़ी बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकलते नजर आए। कुल मिलाकर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड में काफी इजाफा हुआ है। बताते चलें कि बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। 
विज्ञापन


जिस कारण अब पांगी से चंबा के लिए आने वाले पांगीवासियो को जेएंडके, पंजाब समेत हिमाचल की सरहदों को पार कर चंबा पहुंचाना पड़ेगा। जिससे लोगों की जेबों पर अधिक चपत लगेगी तो वही, उन्हें लंबा सफर तय करना होगा। जिला में बारिश और बर्फबारी ने अब जिलावासियों की कपकपी बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed