फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: More than normal rainfall is forecast in this monsoon season

Himachal Weather: इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान, जानें जून में कैसा रहेगा माैसम

Mon, 02 Jun 2025 02:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

 प्रदेश में मानसून सीजन जून से सितंबर तक चलता है।  दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश (एलपीए का 109 फीसदी से अधिक) होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: More than normal rainfall is forecast in this monsoon season
हिमाचल में मानसून की सामान्य से अधिक बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश (एलपीए का 109 फीसदी से अधिक) होने की संभावना है। प्रदेश के लिए 1971-2020 की अवधि के दाैरान दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में सामान्य वर्षा 734.4 मानी गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून सीजन जून से सितंबर तक चलता है।  जून  के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जून के लिए सामान्य बारिश (101.1) मिलीमीटर मानी गई है।

विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार सामान्य से अधिक बारिश कृषि और जल संसाधनों के लिए लाभकारी है, लेकिन बाढ़, परिवहन में व्यवधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान जैसे जोखिम भी लाती है। इन जोखिमों से निपटने के लिए रणनीतियों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, आईएमडी की प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों का उपयोग करना, निगरानी और संरक्षण पहलों को मजबूत करना और विशेष रूप से कमजोर क्षेत्रों में प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करना शामिल हो सकता है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मानसून सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में पूर्व मानसून सीजन 1 मार्च से 31 मई तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि के लिए 240.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया, लेकिन वास्तव में 175.0 मिलीमीटर बारिश ही हुई। पूर्व मानसून सीजन में 1901-2025 की अवधि में 39वीं सबसे कम बारिश(175.0 मीमी) हुई है। सबसे कम बारिश वर्ष 2022 में 63.8 मिलीमीटर हुई थी। इस बार  पूर्व मानसून सीजन में सिरमाैर जिले में बहुत अधिक बारिश हुई, जिला सोलन में अधिक बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिले में सामान्य बारिश हुई। चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले में कम बारिश हुई है। मार्च व मई में राज्य में कुछ दिनों में भारी बारिश देखी गई। 

विज्ञापन

जानिए 8 जून तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 2 और 5 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 6 जून को उच्च पर्वतीय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी।  सप्ताह के शेष दिनों में शुष्क मौसम बना रहेगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed