फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast Today: IMD Monsoon, Roads Still Blocked, Shimla Aaj ka Mausam News in Hindi

Himachal Weather Today: जल्द विदा होगा मानसून, राज्य में अभी भी 375 सड़कें बंद, जानें माैसम पूर्वानुमान

Sat, 20 Sep 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

Himachal Weather Update Today : हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast Today: IMD Monsoon, Roads Still Blocked, Shimla Aaj ka Mausam News in Hindi
भरमाैर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दाैर थम गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सैकड़ों सड़कें ठप हैं। शनिवार शाम तक राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 375 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 43 बिजली ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाए प्रभावित हैं। कुल्लू में 109, मंडी 128, शिमला 25 व कांगड़ा जिले में 34 सड़कें बाधित हैं। वहीं शिमला के हिमलैंड के पास भूस्खलन से शहर का सर्कुलर रोड आज भी बाधित है। टाॅलैंड व टिंबर आउस के बीच लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

मानसून सीजन में अब तक 430 लोगों की गई जान 
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,74,993.36 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 20 सितंबर तक 430 लोगों की जान चली गई है, 487 लोग घायल हुए हैं। 46 लोग अभी भी लापता हैं। 185 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 659 पक्के, 1032 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2306 पक्के और 4983 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है।494 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 7160 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2481 मवेशियों की माैत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 20, 24 से  26 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। 21 से 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बीती रात को कोठी में 24.0, कांगड़ा 21.5, घमरूर 13.2, धर्मशाला 11.8, पांवटा साहिब 8.4, नगरोटा सूरियां और नंगल बांध 8.0, बरठीं 6.6, पालमपुर 5.4, गोहर और सराहन 5.0, जोत 4.8, नाहन 3.1, बजौरा 3.0, कल्पा, गोंदला और मनाली 2.8, कसौली 2.6, बिलापसूर  में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed