फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon to pick up pace; rain forecast for seven days; 'Orange Alert for five districts

Himachal Weather: किन्नौर में बादल फटा, मलबे में दबीं गाड़ियां; मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अलर्ट

Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रिकांगपिओ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रिकांगपिओ। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं और कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon to pick up pace; rain forecast for seven days; 'Orange Alert for five districts
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मानसून ने हिमाचल प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। किन्नौर जिले के चोलिंग में शुक्रवार तड़के बादल फटने की घटना ने शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे से गुजर रही एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो वाहन मलबे में दब गए। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बादल फटने के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गिरे। प्रशासन को सड़क बहाल करने में करीब आठ घंटे का समय लगा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहनों में रखा सामान तेज बहाव और मलबे में बह गया। शुक्रवार शाम तक राज्य में 49 सड़कें 23 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं। 

विज्ञापन


कहां कितनी बारिश

उधर, रिब्बा क्षेत्र के ओठंग नाले में वीरवार रात करीब तीन बजे अचानक बाढ़ आ गई। उफनते नाले ने रिब्बा से कंडे को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि कई वाहन मलबे में टायर तक धंसे हुए थे। शुक्रवार को प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। कांगड़ा जिले के धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जबकि चंबा में सुबह से हल्की वर्षा का दौर चलता रहा। बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मंडी में रात की बारिश से कुछ घरों में पानी चला गया। ऊना और हमीरपुर में बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कुल्लू में मौसम सामान्य रहा, जबकि रोहतांग और चंद्राघाटी में रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहौल में जाहलमा नाले ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। बीआरओ ने अस्थायी मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों और किसानों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम के समय शहर में बादल बरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जुलाई तक बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6, 7 और 8 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 3, 5 और 9 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

6 जुलाई को कांगड़ा, सिरमाैर, मंडी व शिमला के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई के लिए हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1901 के बाद जून में 44वीं सबसे कम बारिश

वहीं जून में हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक छिटपुट बारिश हुई। 1901 के बाद से जून में हिमाचल में यह 44वीं सबसे कम बारिश (64.9 मिमी) दर्ज की गई है। जबकि सबसे ज्यादा बारिश 1971 में (252.7 मिमी) हुई थी। 12 जून को सोलन जिले में और 29 जून को ऊना और मंडी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान

नेरी 34.6
ऊना 34.5
मंडी 34.0
कांगड़ा 33.6
बरठीं 33.5
बिलासपुर 33.0
सोलन 31.5
नाहन 31.3
चंबा 30.9
धर्मशाला 29.0
मनाली 27.2
शिमला 24.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed