फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon is expected to be active, imd alert for heavy rain for three days

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय, शिमला में झमाझम बारिश, तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट

Thu, 11 Jul 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से तीन दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon is expected to be active, imd alert for heavy rain for three days
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच गुरुवार शाम करीब पांच बजे राजधानी शिमला में झमाझम बारिश शुरू हुई। 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में 17 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


उधर, गुरुवार शाम तक राज्य में 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी।  मानसून सीजन के दौरान अब 17,199 लाख रुपये की संपत्ति नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 कम बारिश

 इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। शिमला, कांगड़ा व मंडी में सामान्य बारिश हुई। सिरमौर, ऊना व लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बीती रात को कसौली 38.0, पांवटा साहिब 22.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 9.6, बीबीएमबी 6.8, सराहन 6.0, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 3.0, पालमपुर 2.2, सैंज 2.0 और पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 21.0, कल्पा 14.6, धर्मशाला 21.0, ऊना 24.0, नाहन 23.4, केलांग 11.7, सोलन 22.0, मनाली 16.1, कांगड़ा 22.1, मंडी 25.1, बिलासपुर 25.6, डलहौजी 15.8, कुफरी 15.4, रिकांगपिओ 18.7, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 25.2, कसौली 19.5, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 13.5, सैंज 21.1, बजौरा 22.3 और हमीरपुर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कहां कितना अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 35.6, धर्मशाला 29.9, ऊना 38.0, नाहन 29.3, केलांग 23.7, सोलन 31.4, मनाली 26.4, कांगड़ा 34.7, मंडी 35.0, बिलासपुर 36.4, हमीरपुर 35.1, डलहौजी 29.7, जुब्बड़हट्टी 29.2, रिकांगपिओ 32.1, धौलाकुआं 35.1, बरठीं 34.9, कसौली 28.7, ताबो 31.5, सैंज 32.1 और बजौरा में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed