फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light rain and snowfall is expected in high altitude areas, mercury is likely to rise in pla

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में पारा चढ़ने के आसार

Sat, 26 Apr 2025 02:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Light rain and snowfall is expected in high altitude areas, mercury is likely to rise in pla
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 अप्रैल के दौरान ऊंचे पहाड़ी और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 1 व 2 मई को राज्य के कई भागों में फिर बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने के आसार
उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में अब गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने से लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।  शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार हो गया। हालांकि, लाहौल घाटी में बर्फबारी होने से लोग अभी भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर  हैं। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 13.0, भुंतर 9.1, कल्पा 5.0, धर्मशाला 16.9, ऊना 14.2, नाहन 17.9, केलांग 2.1, पालमपुर 20.5, सोलन 12.8, मनाली 9.5, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.2, बिलासपुर 12.9, हमीरपुर 13.3, चंबा 11.1, कुफरी 12.9, कुकुमसेरी 5.4, नारकंडा 9.4, रिकांगपिओ 8.3, धाैलाकुआं 15.5, बरठीं 11.0, सराहन 11.7, ताबो 3.3 व बजाैरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.8
धौलाकुआं 38.2
हमीरपुर 37.8
बिलासपुर 36.8
कांगड़ा 36.2
बरठीं 35.5
मंडी 35.2
नाहन 34.9
सोलन 33.0
चंबा 32.6
धर्मशाला 32.0
बजौरा 32.0
शिमला 25.5
मनाली 24.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed