फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather latest update doday 04 april, Heat wave alert in some parts of plains

हिमाचल: प्रदेश में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार, मैदानी कुछ भागों में लू चलने का अलर्ट

Mon, 04 Apr 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

प्रदेश में मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र भी तपना शुरू हो गए हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
himachal weather latest update doday 04 april, Heat wave alert in some parts of plains
हिमाचल में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में पांच से आठ अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र भी तपना शुरू हो गए हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, शिमला 24.8, सोलन 32, डलहौजी 22, चंबा 32.8, केलांग 16.8, धर्मशाला 33, कांगड़ा 34.2, भुंतर 32.5, हमीरपुर 34.8, कल्पा 23.6, बिलासपुर 36 और कुफरी 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 10.4, भुंतर 8.3, कल्पा 5.4, धर्मशाला 19.4, ऊना 14.2, नाहन 22.3, केलांग 2.2, पालमपुर 15.0, सोलन 10.4, मनाली 8.0, कांगड़ा 13.9, मंडी 11.7, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 10.3, चंबा 10.2, डलहौजी 14.9, कुफरी 12.1, जुब्बड़हट्टी 18 और पांवटा साहिब में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed