फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: In the post monsoon season the clouds rained 93 percent less than normal, know forecast

Himachal Weather: पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 93 फीसदी कम बरसे बादल, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा माैसम

Thu, 10 Oct 2024 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 03:47 PM IST
सार

 प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 10 अक्तूबर तक सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: In the post monsoon season the clouds rained 93 percent less than normal, know forecast
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 10 अक्तूबर तक सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। आने वाले छह दिनों तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। इस अवधि के दाैरान  बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 93, किन्नाैर 89, लाहाैल-स्पीति 98, मंडी 56 व ऊना में 13 फीसदी कम बारिश हुई। 

विज्ञापन

 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के सभी भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इससे मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी शिमला में भी सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 11.2, कल्पा 5.5, धर्मशाला 16.0, ऊना 15.5, नाहन 17.7, केलांग 1.7, पालमपुर 13.5, सोलन 12.8, मनाली 9.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 15.1, बिलासपुर 15.7, चंबा 13.0, भरमाैर 10.5, समदो 7.1, कसाैली 16.3, पांवटा साहिब 23.0 व सैंज में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed