फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Orange alert of heavy rain in many parts, know the forecast

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बारिश, कई भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जानें 6 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान

Wed, 31 Jul 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 05:58 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Orange alert of heavy rain in many parts, know the forecast
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कुछ भागों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 6 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राजधानी शिमला में बुधवार शाम चार बजे के बाद मौसम बिगड़ा और कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।   उधर, बीते 24 घंटों के दौरान ऊना में 60.2, धर्मशाला 46.6, मनाली 45, जोगिंद्रनगर 27.0, पालमपुर 17.0 व कसौली में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 24.2, कल्पा 17.4, धर्मशाला 22.1, ऊना 24.2, नाहन 23.5, पालमपुर 21.0, नाहन 22.2, मनाली 20.3, कांगड़ा 23.8, मंडी 26.1, बिलासपुर 26.5, हमीरपुर 26.8, चंबा 25.8, कुफरी 16.9, कुकुमसेरी 12.8, नारकंडा 15.7, भरमौर 20.4, रिकांगपिओ 20.5, धौलाकुआं 27.9, बरठीं 26.4, समदो 18.6, कसौली 20.4, सराहन 22.5, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 15.1, सैंज 22.3 व बजौरा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 25.5
सुंदरनगर 34.3
भुंतर 36.2
ऊना 33.0
नाहन 28.7
सोलन 31.2
मनाली 27.7
कांगड़ा 32.4
मंडी 33.2
बिलासपुर 35.6
हमीरपुर 34.8
चंबा 34.6
रिकांगपिओ 32.2
धौलाकुआं 34.4 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed