फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: IMD Orange alert of heavy rain and snowfall for two days in seven districts

Himachal Weather: हिमाचल के सात जिलों के लिए दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Thu, 29 Feb 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 06:28 PM IST
सार

प्रदेश के सात जिलों के कई भागों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: IMD Orange alert of heavy rain and snowfall for two days in seven districts
हिमाचल मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के कई भागों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 1 से 3 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 4 व 5 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।

विज्ञापन


6 मार्च को फिर कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 1 मार्च के लिए  चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 मार्च के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए बहुत भारी बारिश-बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला व आसपास भागों में आज बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

मयाड़ घाटी में 11 दिन बाद आई बिजली, सड़कें अभी भी बंद
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की दूर्गम घाटी मयाड़ में 11 दिन बाद बिजली बहाल हुई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने डेढ़ से दो फुट बर्फ में जाकर क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त कर घाटी के सैकड़ों लोगों को राहत प्रदान की है। घाटी में हुई भारी बर्फबारी से 136 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने माइनस तापमान में बिजली के खंभों में चढ़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत दी है।

वहीं, जिला में अभी 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। ऐसे में दोनों जिला प्रशासन ने भी सैलानियों व आम लोगों को बर्फ वाले इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.6, कल्पा -0.4, धर्मशाला 6.4, ऊना 5.7, नाहन 9.3, केलांग -8.4, पालमपुर 4.0, सोलन 4.0, मनाली 2.1, कांगड़ा 6.3, मंडी 4.9, बिलासपुर 6.0, चंबा 6.5, डलहौजी 6.1, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 3.2, कुकुमसेरी -8.9, नारकंडा 2.1, भरमौर 4.0, रिकांगपिओ 2.3, धौलाकुआं 7.4, बरठीं 5.0, पांवटा साहिब 11.0 और देहरागोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed