फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in many parts, many roads and power transformers stopped working in

Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पांच में बाढ़ का खतरा, जानें पूर्वानुमान

Thu, 15 Aug 2024 06:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

मौमस विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in many parts, many roads and power transformers stopped working in
देवग्रां में सड़क का हिस्सा गायब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का कहर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से दर्जनों सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। कई बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। इसके अतिरिक्त 20 से अधिक जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, कांगड़ा जिले के पंचरुखी क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही हुई है। देवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई।

विज्ञापन


घर के पास रखी पानी की टंकी भी बह गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। नजदीक के गांव के लोग रातभर सड़क किनारे खड़े रहे और लोगों आगह करते रहे। एसडीओ सार्थक सूद ने कहा लोग फिलहाल वैकल्पिक रास्ता वाया घाड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं भारी बारिश से पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का डंगा गिर गया है।
विज्ञापन

 

मौसम पूर्वानुमान
मौमस विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।हालांकि, शाम के समय हल्की धूप भी खिली। विभाग के अनुसार आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा व सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। कई जिलों में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। 16 से 21 अगस्त तक कई स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

इन भागों में भारी बारिश दर्ज
बुधवार रात को कांगड़ा में155.9, धर्मशाला 150.8, पालमपुर 143.0, नाहन 119.8, नयना देवी 78.2, जोत 69.0, देहरा गोपीपुर 67.4, पांवटा साहिब 48.0, सलापड़ 37.6, सुंदरनगर 24.0, चंबा 12.0, कुकुमसेरी 20.2, धौलाकुआं 38.5 व कसौली में 29.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, मंडी, शिमला, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के कुछ जलग्रहण और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनत तापमान 17.4, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 23.5, कल्पा 16.6, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.4, नाहन 24.0, केलांग 13.0, पालमपुर 17.5, सोलन 21.6, मनाली 20.3, कांगड़ा 22.0, मंडी 23.9, बिलासपुर 24.9, हमीरपुर 24.7 , चंबा 23.2, कुफरी 17.0, नारकंडा 13.9, रिकांगपिओ 20.1, पांवटा साहिब 25.0, कसौली 19.2, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
शिमला 23.0
सुंदरनगर 32.2
भुंतर 30.5
कल्पा 25.6
धर्मशाला 24.0
ऊना 32.4
नाहन 27.8
सोलन 25.5
मनाली 23.4
कांगड़ा 25.6
मंडी 30.2
बिलासपुर 34.0
हमीरपुर 32.5
चंबा 28.7
रिकांगपिओ 31.5
धौलाकुआं 31.9
बरठीं 33.2
बजौरा 32.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed