फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Heavy rainfall alert in many parts, 26.4 mm rain recorded in Shimla

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल

Fri, 19 Jul 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Heavy rainfall alert in many parts, 26.4 mm rain recorded in Shimla
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात झमाझम बारिश दर्ज की गई। नाहन में 63.9, कंडाघाट 48.0, धाैलाकुआं 39.5, पच्छाद 27.3 और शिमला में 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में कई दिनों बाद बारिश हुई। शुक्रवार दिन में राजधानी में हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई रही। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 व 23 जुलाई के लिए कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20 व 21 जुलाई के लिए येलो अलर्ट है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 23.6, भुंतर 23.2, कल्पा 15.9, धर्मशाला 21.0, ऊना 25.0, नाहन 24.1, पालमपुर 20.5, सोलन 20.6, मनाली 20.2, कांगड़ा 23.2, मंडी 25.8, बिलासपुर 25.9, हमीरपुर 25.3, चंबा 22.7, डलहाैजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 21.0, नारकंडा 14.5, भरमाैर 18.6, रिकांगपिओ 20.3, धाैलाकुआं 23.7, बरठीं 25.1, समदो 18.3, कसाैली 17.4, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 16.5 और मशोबरा में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लाहाैल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

15 घंटे कटा रहा 27 पंचायतों और काजा-स्पीति का संपर्क
जनजातीय जिला किन्नौर के पोवारी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। बुधवार रात करीब एक बजे बोक्टू के पास जल शक्ति विभाग की सिंचाई नहर भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर एनएच पर आ गए। इस कारण एनएच पूरी तरह से दलदल में तबदील हो गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद होने से पूह खंड की 27 पंचायतों और काजा-स्पीति का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। गुरुवार शाम चार बजे के करीब एनएच को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 25.0
सुंदरनगर 34.7
भुंतर 37.3
धर्मशाला 29.0
ऊना 36.6 
नाहन 27.8
केलांग 26.3
सोलन 31.0
मनाली 30.0
कांगड़ा 34.6
मंडी 34.6
बिलासपुर 36.5
हमीरपुर 35.9
चंबा 35.0
भरमाैर 31.2
रिकांगपिओ 32.8
सेऊबाग 35.5
धाैलाकुआं 33.8
बरठीं 34.5
समदो 31.4
ताबो 32.4
बरठीं 36.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed