फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Heavy rain alert for seven days in some parts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में नदी-नाले उफान पर

Wed, 24 Jul 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के पांच जिलों के कुछ स्थानों पर  भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Heavy rain alert for seven days in some parts of state
भारी बारिश से अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के पांच जिलों के कुछ स्थानों पर 24 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, बीती रात बैजनाथ में 85.0, पालमपुर 25.2, जोगिंद्रनगर 18.0, धर्मशाला 10.4, पांवटा साहिब 7.6, सैंज 7.5, काहू 7.5, कसौली 7.4 व शिमला में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में बुधवार को हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-तलेरू मार्ग पर अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर
भारी बारिश के चलते चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप सुबह करीब 7:00 बजे अचानक नाले का जल स्तर बढ़ गया। इससे बड़ी मात्रा में मलबा व पानी सड़क पर आने लगा। इसके बाद मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते चंबा और तलेरू दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे बाद जलस्तर में कमी होने के बाद ही वाहन चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाए।

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 23.5, भुंतर 24.1, कल्पा 16.2, धर्मशाला 20.5, ऊना 25.6, नाहन 24.5, केलांग 13.2, पालमपुर 19.7, सोलन 21.4, मनाली 20.6, कांगड़ा 24.7, मंडी 25.1, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 26.5, चंबा 24.5, कुफरी 16.2, कुकुमसेरी 10.2, नारकंडा 14.8, रिकांगपिओ 20.1, सेऊबाग 23.5, धौलाकुआं 27.3, कसौली 20.4, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 26.0, सराहन 21.0, ताबो 15.4, सैंज 22.1 व बजौरा में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 24
भुंतर 35.4
धर्मशाला 28.0
ऊना 36.4
कांगड़ा 33.0
मंडी 33.2
बिलासपुर 34.2
हमीरपुर 33.7
चंबा 34.0
धौलाकुआं 32.4
बरठीं 33.3
ताबो 33.0
बजौरा 34.2 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed