Himachal Weather: हिमाचल पहुंचा मानसून, प्रदेश में पांच दिन लगातार भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। बाकि भागों में हिस्सों में 2-3 दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। बाकि भागों में 2-3 दिनों के भीतर प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश में आज से लगातार पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 3 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। 28 जून से बारिश रफ्तार पकड़ेगी। पिछले साल राज्य में मानसून 24 जून, 2023 को पहुंचा था। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 22 जून है। राज्य में मानसून का सबसे पहले आगमन 9 जून, 2000 को हुआ था और यह सबसे अधिक देरी से 5 जुलाई, 2010 को पहुंचा था।
इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून व 1 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। शिमला में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। यहां सुबह हल्की हुई। ऊपरी शिमला के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में भी बारिश हुई।

इन जिलों के लिए अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जून के दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। 29 और 30 जून को इसकी तीव्रता अधिकतम होगी। इस दौरान राज्य के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
किस वर्ष कब पहुंचा और विदा हुआ मानसून

विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश की स्थिति में अगर संभव हो तो यात्रा करने से बचें। सुरक्षित आश्रय लें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें। इस संबंध में जारी किए गए किसी भी यातायात परामर्श का पालन करें। संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए परामर्श और दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदी-नालों से दूर रहें।
1 से 26 जून तक सामान्य से माइनस 53 फीसदी कम बारिश
1 से 26 जून तक राज्य में 39.5 मिमी बारिश हुई है जोकि माइनस 53 फीसदी कम है। अभी तक बिलासपुर, ऊना, सोलन, मंडी, शिमला, सिरमौर, चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में कम बारिश हुई है। जबकि हमीरपुर, कांगड़ा और किन्नौर में बहुत कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। भरवाईं में 70.0 मिमी, अंब 47.6, अघार 34.2, ऊना रामपुर 25.0, रोहड़ू 24.0, बंगाणा 22.6, कांगड़ा 20.8, पालमपुर 19.6, ऊना 14.4, देहरा गोपीपुर 14.3, जट्टन बैराज 13.6, भराड़ी 12.6, सराहन 12.0, सोलन 9.6, कंडाघाट 8.8, जोगिंद्रनगर 7.0, मैहरे (बड़सर) 6.0, बैजनाथ 6.0, मंडी 4.6, चंबा 4.5 और कोटखाई में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.8, कल्पा 14.6, धर्मशाला 20.9, ऊना 20.0, नाहन 23.0, पालमपुर 18.5, सोलन 20.2, मनाली 18.1, कांगड़ा 21.6, मंडी 24.1, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 24.6, चंबा 23.1, जुब्बड़हट्टी 21.4, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 7.2, भरमौर 16.8, रिकांगपिओ 17.7, धौलाकुआं 26.4, बरठीं 24.1, समदो 17.9, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 14.9, मशोबरा 17.0, सैंज 22.3 और बजौरा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।