फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: IMD Heat wave alert in 10 districts state, maximum temperature una and shimla, know Forecast

Himachal Weather: लू की चपेट में हिमाचल के नौ शहर, नेरी में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें माैसम पूर्वानुमान

Sat, 18 May 2024 10:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 10:20 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कई जिलों में लू (हीटवेव) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: IMD Heat wave alert in 10 districts state, maximum temperature una and shimla, know Forecast
हीटवेव(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ते ही लू चलना भी शुरू हो गई है। शनिवार को राजधानी शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना, सोलन, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा में लू चली। हमीरपुर के नेरी में इस सीजन का सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन

रविवार को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और शिमला में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना, बिलासपुर, धौलाकुआं, बरठीं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा और शिमला में 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा, सुंदरनगर, मंडी और चंबा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में शनिवार को लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकांश क्षेत्रों में इस सीजन का शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। 15 मई से प्रदेश के अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।


विज्ञापन

चटक धूप खिलने के साथ प्रदेश के सात क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को भी लू का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि गर्मी बढ़ने से कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना भी रहेगी। 20 मई को मध्य-उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 21 मई से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)नेरी 44.1
ऊना 43.6
बिलासपुर 42.8
धौलाकुआं 42.4
बरठीं 40.7
कांगड़ा 39.8
सुंदरनगर 39.8
मंडी 39.4
चंबा 39.3
हमीरपुर 37.1
नाहन 37.1
साेलन 36.5
धर्मशाला 36.1
शिमला 30.0

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शनिवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 13.2, कल्पा 9.6, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.0, नाहन 22.1, केलांग 5.7, पालमपुर 21.0, सोलन 18.0, मनाली 7.1, कांगड़ा 20.9, मंडी 17.6, बिलासपुर 19.6, हमीरपुर 18.4, चंबा 16.0, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 6.3, नारकंडा 13.4, भरमाैर 13.7, रिकांगपिओ 12.7, धाैलाकुआं 21.4, बरठीं 17.8, कसाैली 24.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 8.7, मशोबरा 17.6, नेरी 27.5,  सैंज 16.2 और बजाैरा में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed