फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of snowfall and rainfall in high altitude areas

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में फिर करवट बदल सकता है माैसम, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 27 Jan 2025 01:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच दिन हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of snowfall and rainfall in high altitude areas
हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में माैसम फिर करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच दिन हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में 27 व 28 जनवरी को शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। 29 जनवरी से 2 फरवरी तक ऊंचाई वाले  कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। आज व कल पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
29, 30 जनवरी और 2 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में माैसम साफ रहेगा। वहीं 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी और बिजली चमकने के आसार हैं। निचले पहाड़ी- मैदानी भागों में हल्की बारिश हो सकती है।  अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिर 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी  को कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में सामान्य से 79 फीसदी कम बारिश
उधर, 1 से 27 जनवरी तक राज्य में सामान्य से 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 70.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 93, चंबा 82, हमीरपुर 93, कांगड़ा 92, किन्नाैर 91, कुल्लू 72, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 81, शिमला 77, सिरमाैर 76, सोलन 91 व ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है। 
 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 1.8, भुंतर 0.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 5.0, ऊना 0.6, नाहन 7.0, केलांग -7.9, पालमपुर 3.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.2, मनाली 2.3, बिलासपुर 2.0, हमीरपुर 1.3, चंबा 2.7 व डलहाैजी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed