फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall in mid and high hills area, know forecast

Himachal Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार; ऊना, बिलासपुर, नेरी में तापमान 40 डिग्री पार

Thu, 16 May 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 10:38 AM IST
सार

 ऊना, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall in mid and high hills area, know forecast
गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू में ब्यास नदी में नहाते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। बुधवार को धर्मशाला में 33, कसौली में 30 और शिमला-मनाली में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।  प्रदेश के 19 क्षेत्रों में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। न्यूनतम पारा भी चढ़ रहा है। दिन के साथ रात को भी गर्मी असर दिखा रही है। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चटक धूप खिली है। ऊना, बिलासपुर, शिमला, धर्मशाला, नेरी और मनाली में सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम पारा 3.9, मनाली में 4.6, सोलन में 14.8, मंडी-चंबा में 14.6, बिलासपुर में 15.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन

आठ जिलों में कल बारिश-अंधड़ के आसार
आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, साेलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश और अंधड़ के आसार हैं। 18 और 19 मई के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में 21 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना     41.0
बिलासपुर    40.2
मंडी     36.6
कांगड़ा     36.7
चंबा     36.7
हमीरपुर     35.3
नाहन     35.0
सोलन     33.5
धर्मशाला    32.9
शिमला     27.5
मनाली     26.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed