Himachal Weather: गर्मी ने किया बेहाल, नाै स्थानों पर अधिकतम पारा 40 के पार, इस दिन से राहत के आसार
मैदानी व कम ऊंचाई में क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई में क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 30 मई तक राज्य के कई स्थानों पर हीटवेव जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, ऊना, धाैलाकुआं और हमीरपुर में लू चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के नाै स्थानों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, बरठीं, धौलाकुआं, मंडी, कांगड़ा व सुंदरनगर में अधिकतम अधिकतम 40 डिग्री के पार रहा है।
इस दिन से राहत मिलने के आसार
माैसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 30 मई से 3 जून तक बारिश हो सकती है। इस दाैरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 1 जून को कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं।
कहां कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 45.0
कांगड़ा 40.8
मंडी 40.0
बिलासपुर 43.3
हमीरपुर 42.7
चंबा 40.6
धाैलाकुआं 43.2
बरठीं 41.7
सुंदरनगर 40.6
शिमला 30.4
भुंतर 37.8
नाहन 38.9
सोलन 37.0
बजाैरा 38.3
कहां कितना न्यूनतम तापमान
उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 20.2, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.7, कल्पा 11.2, धर्मशाला 25.8, ऊना 20.2, नाहन 23.5, केलांग 8.7, पालमपुर 22.5, सोलन 18.6, मनाली 14.1, कांगड़ा 22.0, मंडी 18.9, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 18.4, चंबा 18.2, डलहाैजी 21.7, कुफरी 17.2, कुकुमसेरी 7.4, नारकंडा 14.6, रिकांगपिओ 14.2, भरमाैर 17.1, धाँैलाकुआं 21.9, कसाैली 24.8, पांवटा साहिब 31.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 15.4, सैंज 17.4 और बजाैरा में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।