फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall for five consecutive days in many parts of state, hailstorm alert a

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में लगातार पांच दिनों तक बारिश के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Wed, 24 Apr 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 07:01 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall for five consecutive days in many parts of state, hailstorm alert a
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 24 अप्रैल को बारिश हो सकती है। शिमला में भी बुधवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 30 अप्रैल तक लगातार बारिश जारी रहने के आसार हैं। 26 से 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। 29 व 30 अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के लगौटी व टकरासी पंचायत ने भारी ओलावृष्टि से सेब को नुकसान
जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत लगौटी व टकरासी के करीब 10 गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार देर शाम को हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओले से सेब बगीचों में लगाई एंटी हेलनेट को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

वहीं, बगीचों में सेब के कई पेड़ उखड़ कर टूट गए हैं। लगौटी व टकरासी पंचायत के बहली, कोलथा, दारन, नागेहल, रैघ, कुठेड़ टकरासी, खलूट, मशैड़, मरोगी व सिंयू में ओलों ने कहर बरपाया है। जिला कुल्लू में करीब दस दिनों से मौसम खराब चल रहा है और रोज शाम और रात के समय बारिश हो रही है। ऐसे में बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.5, कल्पा 3.5, धर्मशाला 15.4, ऊना 14.0, नाहन 17.5, केलांग 2.2, पालमपुर 11.5, सोलन 10.2, मनाली 2.8, कांगड़ा 13.2, मंडी 10.9, बिलासपुर 13.4, हमीरपुर 14.2, चंबा 11.9, डलहौजी 9.5, जुब्बड़हट्टी 14.8, कुफरी 8.7, कुकुमसेरी 4.9, नारकंडा 5.5, भरमौर 7.2, रिकांगपिओ 6.1, सेऊबाग 7.5, धौलाकुआं 14.1    , बरठीं 11.4, कसौली 14.2, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 6.0, देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed