फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall and snowfall in many parts

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर करवट बदल सकता है माैसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 17 Feb 2025 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

 प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall and snowfall in many parts
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। उधर, सोमवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। जलोड़ी दर्रा होकर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में पिछले काफी समय से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश न होने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। बागवान नए पौधे नहीं लगा पा रहे हैं, जो पौधे लगाए गए हैं, वह भी सूखने की कगार पर हैं। किसान-बागवान बारिश के इंतजार में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 23 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21, 22 और 23 फरवरी  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 19 फरवरी  को राज्य के कुछ स्थानों और 20 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  18 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, 21 फरवरी  तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से ठंडे ऊना, बिलासपुर, धर्मशाला और मंडी
प्रदेश के ऊपरी बर्फीले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो का न्यूनतम पारा फिर -8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। केलांग का -7.0, कुकुमसेरी का -6.1 और कल्पा का न्यूनतम पारा -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के मैदानी और गर्म जिलों में आजकल शुष्क ठंड पड़ रही है। ऊना, बिलासपुर, धर्मशाला, सोलन और मंडी शहर हिल्सक्वीन शिमला से ज्यादा ठंडे हैं। शिमला का न्यूनतम पारा 6.5, जबकि ऊना का 3.8, सोलन का 4.3, बिलासपुर का 5.2, मंडी का 5.8 और धर्मशाला का 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed