फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in the high altitude areas of state, fog alert in the plai

Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, लाहाैल घाटी सहित अटल टनल रोहतांग में सीजन की पहली बर्फबारी, तापमान गिरा

Sat, 23 Nov 2024 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

 माैसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच शनिवार दोपहर बाद रोहतांग सहित अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर शुरू हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in the high altitude areas of state, fog alert in the plai
चंद्राघाटी में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में माैसम ने करवट बदली है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच शनिवार दोपहर बाद रोहतांग सहित अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर शुरू हुआ। अटल टनल रोहतांग, कोकसर रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा सहित सीबी रेंज की चोटियों में बर्फबारी हुई। कुछ ही देर में चोटियां बर्फ से सफेद हो गईं। लाहाैल घाटी के रिहायशी क्षेत्रों व अटल टनल रोहतांग में इस सर्दी के सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। गुलाबा में भी हल्की बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Himachal: घर और व्यावसायिक भवन बनाना हुआ महंगा, नक्शे पास करने की दरें पांच गुना तक बढ़ाईं; अधिसूचना जारी

विज्ञापन

माैसम में आए बदलाव को घाटी के किसान-बागवान के साथ पर्यटन कारोबारी आने वाले समय में अच्छी बर्फबारी का संकेत मान रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। वहीं, जिला चंबा में शनिवार दोपहर बाद जिला में मौसम ने करवट बदली। चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। यहां चार से पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने के बाद निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है।  दोपहर बाद को अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज चंबा, कांगड़ा, किन्नाैर, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। उधर, राज्य के चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है।  वहीं अन्य भागों में आगामी सात दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शिमला में आज धूप खिली है। विभाग ने बिलासपुर और सुंदरनगर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 5.2, भुंतर 3.1, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 6.6, नाहन 10.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.3, मनाली 3.1, कांगड़ा 7.5, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 6.9, चंबा 7.3, डलहाैजी 8.5, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी -4.8, नारकंडा 3.6, रिकांगपिओ 3.0, सेऊबाग 3.5, बरठीं 5.6, समदो -1.3, कसाैली 9.6, ताबो -8.3, सैंज 5.3 व बजाैरा में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।




 

कोकसर में भारी बर्फबारी, पुलिस ने गाड़ियों को मनाली की ओर भेजा
लाहौल घाटी के साथ अटल टनल रोहतांग के आसपास हो रही बर्फबारी को लेकर लाहौल-स्पीति पुलिस सतर्क हो गई है। लाहौल पुलिस ने स्थानीय लोगों और सैलानियों को बर्फ के बीच सफर न करने की हिदायत दी है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि लाहौल के सिस्सू और अटल टनल और कोकसर क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने को कहा है। अगर किसी को आवश्यक काम है तो वह अपने वाहन को स्नो चेन और विंटर टायर से लेस करें। बर्फ जमने से सड़क की स्थिति फिसलन भरी हो सकती है। आपात स्थिति में लोग अपने वाहन में गर्म कपड़े, खाना, पानी और प्राथमिक चिकित्सा किट को साथ रखें। इसके अलावा मौसम के पूर्वानुमान और सड़क की स्थिति के अपडेट को नियमित रूप से चेक करते रहें। एसपी ने कहा कि आपातकालीन में संपर्क नंबर अपने पास रखें और अपने यात्रा योजनाओं की जानकारी परिवार या दोस्तों को देना सुनिश्चित करें। 




 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 16.6
सुंदरनगर 25.0
भुंतर 23.6
कल्पा 12.3
धर्मशाला 21.4
ऊना 26.8
नाहन 21.8
केलांग 9.2
सोलन 22.5
मनाली 13.4
कांगड़ा 25.2
मंडी 22.7
बिलासपुर 25.8
चंबा 22.8
कुफरी 11.3
नारकंडा 12.3
भरमाैर 17.9
रिकांगपिओ 15.7
बरठीं 25.0
ताबो 20.8
सैंज 19.7

बर्फबारी से निपटने की तैयारी करें विभाग : अपूर्व
मंडी जिला प्रशासन बर्फबारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बर्फबारी से पहले अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे स्थानों को चिह्नित करें, जहां बर्फबारी के दौरान अधिक सड़कें बंद होने की संभावना रहती है। वहां पर समय रहते जरूरी मशीनरी और ऑपरेटर तैनात किए जाएं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सर्दियों के दौरान जिले में चौहारघाटी, सराजघाटी, शिकारी देवी, कमरूनाग क्षेत्र, रोहांडा, बरोट, पराशर, थुनाग, जंजैहली और गाड़ागुसैणी इत्यादि क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी की संभावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed