फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in five districts, minimum temperature in minus at four pl

Himachal Weather: हिमाचल में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी; जानें पूरा अपडेट एक क्लिक पर

Fri, 22 Nov 2024 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2024 08:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in five districts, minimum temperature in minus at four pl
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रों में शनिवार से सोमवार तक घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वीरवार रात को ताबो, कुकुमसेरी, समदो और केलांग में रात का तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आगामी चार दिनों तक पारा और गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में शनिवार को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। रविवार से इन क्षेत्रों में भी माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम में ठंड का असर रहा। लाहौल में शीतलहर चलने से नदी-नालों के साथ झीलों का पानी जमने लगा है। शुक्रवार को भाखड़ा बांध क्षेत्र (बिलासपुर) व सुंदरनगर में कोहरा छाया रहा। भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्रों, बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों सहित मैदानी जिलों में 25 नवंबर तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.7, कुकुमसेरी में माइनस 4.1, केलांग में माइनस 2.0, समदो में माइनस 1.3, शिमला में 8.2, सुंदरनगर में 5.5, भुंतर में 3.5, कल्पा में 0.2, धर्मशाला में 9.0, ऊना में 5.3, नाहन में 10.0, सोलन में 4.8, मनाली में 2.8, कांगड़ा में 7.6, मंडी में 6.0, बिलासपुर में 7.4, हमीरपुर में 6.5 और चंबा में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 28.0
बिलासपुर 25.5
कांगड़ा 24.2
सोलन 23.0
नाहन 23.0
चंबा 22.8
मंडी 21.9
धर्मशाला 21.0
शिमला 16.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed