Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, नाै स्थानों का न्यूनतम पारा माइनस में
14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 19 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बीते दिन हुई बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। सोमवार सुबह ऊपरी शिमला के लिए फिसलन की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उधर, निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 13 से 15 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, सुंदरनगर 2.1, भुंतर 2.1, कल्पा -3.6, धर्मशाला 4.6, ऊना 3.6, नाहन 6.3, केलांग -8.7, पालमपुर 1.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.5, बिलासपुर 5.4, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 0.6, कुफरी -0.8, कुकुमसेरी -12.3, नारकंडा -2.5, भरमाैर 0.3, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 0.6, धाैलाकुआं 5.2, बरठीं 4.3, समदो -7.0, कसाैली 3.4, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 1.9, ताबो -10.9 व बजाैरा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.