फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast Today IMD Alert Heavy Rainfall for Two Days in Chamba Bilaspur Solan Kangra Shimla

Himachal Weather Today: कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार, दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 15 Jul 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 06:18 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast Today IMD Alert Heavy Rainfall for Two Days in Chamba Bilaspur Solan Kangra Shimla
बंगाणा में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 17 व 18 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उधर, बीते 24 घंटों के दौरान सुंदरनगर में 19.0, मंडी 16.6, रेणुकाजी 15.2, कसोल 13.0, पंडोह 12.0, बिजाही 11.6, पांवटा 8.2, करसोग 8.1, गोहर 7.0, सोलन 4.4, कुफरी 4.0, सराहन 2.0, सैंज 2.0, नाहन 1.2, बंजार 1.0, मशोबरा 0.5 और पच्छाद में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में सोमवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।

विज्ञापन


 बंगाणा में झमाझम बारिश
उधर, ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार दोपहर को दो सप्ताह बाद झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। वहीं पर मक्की, चारी, बाजरा, तिलहन सहित अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 20.1, भुंतर 21.0, कल्पा 13.2, धर्मशाला 21.1, ऊना 23.0, नाहन 23.1, केलांग 11.1, पालमपुर 20.0, सोलन 20.6, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.8, मंडी 22.4, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 24.5, चंबा 22.5, डलहौजी 15.6, कुफरी 15.9, कुकुमसेरी 10.9, रिकांगपिओ 16.2, सेऊबाग 17.8, धौलाकुआं 25.3, कसौली 19.6, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 13.9, मशोबरा 17.0 व बजौरा में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

अधिकतम तापमान 
शिमला में अधिकतम तापमान 24.7, सुंदरनगर 34.5, भुंतर 36.0, कल्पा 25.1, धर्मशाला 30.0, ऊना 37.4, नाहन 30.7, केलांग 24.4, सोलन 31.4, मनाली 28.4, कांगड़ा 34.4, मंडी 34.2, बिलासपुर 36.1, हमीरपुर 36.1, चंबा 35.5, डलहौजी 23.7, कुफरी 21.5, रिकांगपिओ 31.7, कसौली 23.9, धौलाकुआं 34.9, बरठीं 35.2 व बजौरा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed