फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of continuous rainfall for a week in some parts

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 68 सड़कें बाधित

Thu, 05 Sep 2024 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आगामी दिनों के दौरान बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of continuous rainfall for a week in some parts
शिमला में सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 11 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आगामी दिनों के दौरान बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है। वहीं बुधवार को धर्मशाला में 74.4, पांवटा साहिब 32.6, पच्छाद 30.1, बिजाही 26.0, धौलाकुआं 18.5, नाहन 11.0, शिमला 5.2, नाहन  11.0 व डलहौजी में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


उधर, जगह-जगह भूस्खलन के चलते गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे सहित 68 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं। शिमला जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं। मंडी-पंडोह के बीच नौ मील में पहाड़ी से मलबा आ गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही सिंगल लेन से ही की गई। वर्तमान में सप्ताह में दो दिन, दो घंटे मार्ग का मरम्मत कार्य हो रहा है। वहीं, किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन से बंद नेशनल हाईवे 11 घंटे बाद बहाल हुआ। शिमला में भी सड़क पर पेड़ गिर गया। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 20.0, कल्पा 11.6, धर्मशाला 17.0, ऊना 20.5, नाहन 22.8, केलांग 9.9, पालमपुर 16.5, सोलन 18.4, मनाली 15.1, कांगड़ा 19.3, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.4, चंबा 20.4, डलहौजी 13.4, धौलाकुआं 23.7, बरठीं 22.7, समदो 14.7, कसौली 17.4, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 24.0, मशोबरा 15.4, नेरी 22.4 व सैंज में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश
सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। शिमला को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य के कम बारिश दर्ज की गई है। शिमला में 5 सितंबर तक सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। चंबा जिले में  33, हमीरपुर 30, किन्नौर 40, कुल्लू 21, लाहौल-स्पीति 73, मंडी 6, सिरमौर 7, सोलन 27 व ऊना में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed