Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 12 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ भागों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 12 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 6 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश व 7 सितंबर के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गुरुवार रात को कई भागों में बादल जमकर बरसे। नयना देवी में 158.6, ओलिंडा 69.0, देहरा गोपीपुर 64.0, आरएल बीबीएमबी 57.6, धर्मशाला 55.2, पालमपुर 32.4, भरमाैर 25.0, कसाैली 19.0, सराहन 22.0, कांगड़ा 17.2, ऊना 9.8, मंडी 9.6 व डलहाैजी में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कुल्लू में बारिश से लबालब हुईं सड़कें
जिला कुल्लू व लाहौल घाटी में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश दर्ज की गई। रोहतांग के साथ लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं भारी बारिश से कुल्लू जिला मुख्यालय की सड़कें और रास्ते कुछ ही देर के भीतर पानी से लबालब हो गए। बारिश ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) पर गांधीनगर से लेकर रामशिला तक पानी बह रहा है। वहीं नगर परिषद के सभी 11 वार्डों के पैदल रास्ते भी तालाब बन गए, जिसके कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचने में मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र से अस्पताल गेट आने वाला पैदल रास्ते में भी जल भराव हुआ है। वहीं ढालपुर से कॉलेज चौक तक अस्पताल सड़क पर भी जगह-जगह पानी जमा हो गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दोपहर करीब पाैने तीन बजे बारिश शुरू हुई।
भूस्खलन से 40 सड़कें बाधित, इन जिलों में बाढ़ का जोखिम
राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 40 सड़कों व तीन पुलों पर आवाजाही बाधित रही। 32 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं। मंडी-कुल्लू मुख्य मार्ग मंडी-पंडोह के बीच 6, 7 और 9 मिल के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। उधर, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में बाढ़ का हल्का जोखिम होने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतमत तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 21.7, भुंतर 21.1, कल्पा 14.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.0, नाहन 22.2, केलांग 11.6, पालमपुर 17.5, सोलन 20.4, मनाली 16.8, कांगड़ा 21.0, मंडी 21.1, बिलासपुर 23.4, चंबा 22.1, डलहाैजी 14.2, कुकुमसेरी 9.5, धाैलाकुआं 24.8, बरठीं 22.8, समदो 16.1, कसाैली 17.4, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 18.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 14.0, मशोबरा 15.3 व सैंज में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सितंबर में अब तक सामान्य से 13 फीसदी अधिक बरसे बादल
इस मानसून सीजन के दाैरान सितंबर में अभी तक सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। ऊना, लाहाैल-स्पीति, कुल्लू व किन्नाैर जिले को छोड़कर अन्य सभी में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 91, चंबा 8, हमीरपुर 51, कांगड़ा 5, मंडी 94, शिमला 19, सिरमाैर 136 और सोलन में 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं, ऊना में सामान्य से 57, लाहाैल-स्पीति 77, व किन्नाैर में 3 फीसदी कम बारिश हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.