फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rainfall in Shimla, weather likely to remain bad for a week in many parts of the stat

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य के कई भागों में एक सप्ताह तक माैसम खराब रहने के आसार

Sat, 07 Sep 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

 प्रदेश के कुछ भागों में 13 सितंबर तक माैसम खराब बना रहने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य में बारिश में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rainfall in Shimla, weather likely to remain bad for a week in many parts of the stat
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश से माैसम कूल-कूल हो गया। कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए और कई सड़कें लबालब हो गईं। श्राम तक रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी रहा। उधर, प्रदेश के कुछ भागों में 13 सितंबर तक माैसम खराब बना रहने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य में बारिश में कमी आने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान मालरांव में 64.0, पंडोह 32.5, बरठीं 30.4, अघार 29.8, मंडी 28.7,भटियात(चुवाड़ी) 28.4, जुब्बड़हट्टी 26.0, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 25.7, मनाली 12.0, कुफरी 11.6, धाैलाकुआं 13.0, कसाैली 18.2, पांवटा साहिब 13.4 व सराहन में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.3, सुंदरनगर 21.1, भुंतर 19.5, कल्पा 13.5, धर्मशाला  18.5, ऊना 20.4, नाहन 22.1, केलांग 9.7, पालमपुर 17.5, सोलन 19.2, मनाली 16.1, कांगड़ा 21.7, मंडी 21.2, बिलासपुर 23.6, चंबा 22.1, डलहाैजी 13.0, कुकुमसेरी 11.1, भरमाैर 16.0, धाैलाकुआं 24.2, बरठीं 22.9, समदो 15.4, कसाैली 17.1, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 30.8, नेरी 23.3 व सैंज में 18.9 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश
इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधी के दाैरान बिलासपुर में सामान्य बारिश दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 31, हमीरपुर 28, कांगड़ा 7, किन्नाैर 38, कुल्लू 19, लाहाैल-स्पीति 73, मंडी 5, सिरमाैर 7 , सोलन 27 व ऊना में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शिमला जिले में सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed