Monsoon Season HP: हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से 127 सड़कें ठप, 127 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पांच दिन झमाझम बारिश का दौर जारी रहने के बाद अब मानसून की रफ्तार कुछ कम हुई है। गुरुवार को शिमला, नाहन, कांगड़ा, मंडी, डलहौजी, कुफरी, नारकंडा और धौलाकुआं में ही कुछ देर बादल बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं हुआ है। 4 जुलाई तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में गुरुवार शाम तक 127 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 1635 पेयजल और सिंचाई योजनाएं अभी भी प्रभावित चल रही हैं। धर्मशाला सर्किल में 221, चंबा 315, नूरपुर 80, सुंदरनगर 200, कुल्लू 27, लाहौल-स्पीति 8, हमीरपुर 96, बिलासपुर 15, ऊना 31, धर्मपुर 47, शिमला 87, रोहड़ू 117, रिकांगपिओ 48, नाहन 228 और सोलन सर्किल115 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। राजधानी शिमला में भी दो से तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है।
मानसून सीजन के दौरान 24 जून से गुरुवार तक जल शक्ति विभाग को 100.97 करोड़, लोकनिर्माण विभाग 90.50 करोड़ और बागवानी विभाग को 26.22 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उधर, गुरुवार दोपहर तक राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। करीब डेढ़ बजे शहर में बादल बरसे। दोपहर बाद मौसम फिर साफ हो गया। मैदानी जिलों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 35.0
हमीरपुर 33.1
चंबा 32.8
कांगड़ा 32.4
मंडी 32.2
बिलासपुर 31.5
नाहन 29.1
धर्मशाला 28.0
मनाली 23.6
शिमला 22.8
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.1, भुंतर 20.6, कल्पा 13.6, धर्मशाला 19.4, ऊना 24.4, नाहन 21.4, केलांग 11.0, पालमपुर 19.5, सोलन 21.0, मनाली 15.5, कांगड़ा 22.3, मंडी 21.1, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 23.9, चंबा 20.9 , डलहौजी 14.6, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 14.8, कुकुमसेरी 11.7, नारकंडा 13.1, भरमौर 14.0, रिकांगपिओ 16.0, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 25.0, बरठीं 23.3, मशोबरा 16.3, पांवटा साहिब 25.0 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।