फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather fress snowfall in atal tunnel rohtang rain in shimla and plain areas

Himachal Weather: कोकसर में हिमस्खलन, रोहतांग टनल में बर्फबारी, शिमला में झमाझम बरसे बादल

Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 23 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। हिमस्खलन से कुछ देर चंद्रा नदी का बहाव भी रुका।

विज्ञापन
himachal weather fress snowfall in atal tunnel rohtang rain in shimla and plain areas
अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच कोकसर में हिमस्खलन, रोहतांग टनल में बर्फबारी और शिमला में झमाझम बारिश हुई। गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 23 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। हिमस्खलन से कुछ देर चंद्रा नदी का बहाव भी रुका। कोकसर-ग्रांफू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। नालाढांक में चट्टानें गिरने से केलांग-उदयपुर मार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी से पांगी-किलाड़ का संपर्क कट गया है। मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे भी बुधवार को ठप रहा। मैदानी जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में सिर्फ बूंदाबांदी होने के बाद शाम को फिर बादल झमाझम बरसे। बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे लाहौल-स्पीति में चंद्राघाटी के कोकसर के समीप सुदरुचा गंका की पहाड़ी से एकाएक हिमस्खलन आ गिरा। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उदयपुर में पहाड़ी से पत्थर गिरने से माता मृकुला मंदिर के भंडार पर आ गिरा। इससे भंडार को नुकसान पहुंचा है। लाहौल घाटी बर्फ की चादर से सफेद हो गई है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में ताजा बर्फबारी होने से सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा गया।

टनल से होकर एचआरटीसी केलांग डिपों की बस सेवाएं ठप रहीं। रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, कुंजम दर्रा, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, अटल टनल रोहतांग सहित घेपन पीक, सीबी रेंज और धौलाधार की पहाड़ियों में बुधवार को बर्फबारी हुई है। मंडी जिला में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह 8:00 बजे तक भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। लडभड़ोल में मकान की छत उड़ गई। ऊना जिला में मंगलवार रात अंधड़ और बारिश से बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ों की बड़ी टहनियां गिरने से यातायात बाधित रहा।

खराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री सुक्खू की राह
राजधानी शिमला में बुधवार शाम को बारिश होने के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला नहीं जा सके। खराब मौसम के चलते हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री को धर्मशाला में जी 20 सम्मेलन सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना था।

बारिश मिलीमीटर में
क्षेत्र             बारिश
मनाली            62
जोगिंद्रनगर        46
कसौल           45
कोटखाई         35
चंबा             33
शिमला          32
कल्पा            31
धर्मशाला         15

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना             33.2
बिलासपुर        28.5
नाहन             28.0
हमीरपुर          27.4
सोलन            24.5
कांगड़ा           23.9
मंडी             23.6
शिमला          21.8
धर्मशाला         20.2



 

ओलावृष्टि से झड़े सेब के पेड़ों से फूल, फसलों को हुआ नुकसान

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को ओलावृष्टि और बारिश से फसलों और सेब के पौधों को नुकसान हुआ है। ऊपरी शिमला सहित जिला मंडी के सराज क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से सेब के पेड़ों से फूल झड़ गए। कई जगह लगाए गए नेट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गेहूं, जौ सहित नकदी फसलों को बारिश से क्षति पहुंची है। बारिश से खेतों में काटकर रखी गेहूं भी कई क्षेत्रों में भीग गई। जिला कांगड़ा में अंधड़ के कारण आम तथा लीची के पेड़ों पर आए अंकुर को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed