फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast Today: Snowfall in Lahaul-Spiti, Rain in Kullu, Thunderstorm and Hailstorm Alert

Himachal Weather Today: लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 19 Apr 2025 08:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 08:29 PM IST
सार

 Himachal Weather Update Today :जनजाजीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast Today: Snowfall in Lahaul-Spiti, Rain in Kullu, Thunderstorm and Hailstorm Alert
लाहाैल घाटी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई है। लाहौल में हल्की बर्फबारी, जबकि शिमला और मनाली में बारिश हुई। कुल्लू में रात को ओले गिरे हैं। कुल्लू की लगघाटी में ओलों ने सेब, प्लम सहित अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंचाया है। बिलासपुर में भी ओले गिरने से गेहूं और आम की फसल को नुकसान हुआ है।  लाहौल-स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा और कई रिहायशी इलाकों में करीब 10 से 12 सेंमी बर्फ रिकाॅर्ड की गई। बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में सीमा सड़क संगठन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिमपात के कारण घाटी का पारा शून्य से 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: मनरेगा कर्मियों के डीए, वेतन वृद्धि और अन्य भत्तों पर कैंची, जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Trending Videos

कुल्लू में ओले गिरे
कुल्लू में भी रात को गरज के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले गिरे। बंजार घाटी के कई इलाकों में चार दिन से बिजली गुल है। कुल्लू जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और फलों की सेटिंग प्रभावित हुई है। सारी फाटी की पंचायत बनोगी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और मटर, टमाटर सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ है। ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान हुआ है। चंबा में शनिवार सुबह भारी बारिश और अंधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। कांगड़ा जिले में गत बुधवार रात आए अंधड़ के कारण अभी भी कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार के लिए पांच जिलों के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान  50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 20 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 20 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 और 22 अप्रैल के दौरान ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों तथा आसपास के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।  


विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला में चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी,  कुल्लू व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया  है।  इसी तरह ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 20 अप्रैल को भी सभी जिलों में अंधड़ का अलर्ट है।

तापमान में बदलाव के आसार
अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 14.6, कल्पा 6.9, ऊना 16.9, नाहन 16.3, केलांग 1.0, पालमपुर 15.0, सोलन 15.0, मनाली 10.5, कांगड़ा 18.2, मंडी 17.5, बिलासपुर 20.9, हमीरपुर 20.7, चंबा 16.7, जुब्बड़हट्टी 17.6, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 3.3, नारकंडा 9.2, रिकांगपिओ 9.8, भरमाैर 10.4, सेऊबाग 11.5, बरठीं 18.9, कसाैली 19.0, पांवटा साहिब 23.0 , सराहन 12.3, ताबो 4.0 व बजाैरा में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed