फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Fresh snowfall in high altitude areas including Atal Tunnel Rohtang, tourists enjoyed snow

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग समेत पांगी और भरमौर में बर्फबारी, चंबा में बारिश, देखें वीडियो

Fri, 27 Feb 2026 05:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 05:42 PM IST
सार

अटल टनल रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी शुरू हुई। इससे इन क्षेत्रों में पारा फिर से गिर गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Fresh snowfall in high altitude areas including Atal Tunnel Rohtang, tourists enjoyed snow
अटल टनल रोहतांग में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को माैसम ने फिर करवट बदली है। अटल टनल रोहतांग क्षेत्र सहित पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। चंबा जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे इन क्षेत्रों में पारा फिर से गिर गया है और माैसम में ठंडक बढ़ गई है। अटल टनल की तरफ गए पर्यटकों ने भी ताजा बर्फबारी का खूब आनंद लिया। वहीं पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही।

विज्ञापन


जानिए माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 28 फरवरी से 5 मार्च तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। अगले चार से पांच दिनों में राज्य के उच्च पर्वतीय व साथ लगते मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बाकि भागों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।  प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बरकरार है। अटल टनल रोहतांग, पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम साफ रहने से पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने की उम्मीद है

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 7.6, कल्पा 0.6, धर्मशाला 10.2, ऊना 10.6, नाहन 11.3, पालमपुर 9.0, सोलन 6.8, मनाली 3.5, कांगड़ा 10.4, मंडी 9.4, बिलासपुर 11.5, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुकुमसेरी -2.6, सेऊबाग 5.3, बरठीं 8.6, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.3, देहरा गोपीपुर 13.0, ताबो -2.4 व नेरी में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.5, धर्मशाला में 23.0, नाहन में 23.8, सोलन में 23.5, मनाली में 17.8, कांगड़ा में 27.0, मंडी में 27.2 और कल्पा में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

वापस मनाली भेजे पर्यटक
 अटल टनल के साउथ पोर्टल में जोरदार बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। हालांकि, पर्यटक ज्यादा देर तक फाहों के बीच खेल नहीं पाए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने टनल की ओर गए सभी वाहनों को वापस मनाली भेजा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी का दौर जारी है। पर्यटक वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। कुल्लू में दोपहर बाद तेज अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed