फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast to remain clear for a week, temperature likely to rise

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Sat, 29 Mar 2025 01:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

 प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather forecast to remain clear for a week, temperature likely to rise
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 29 मार्च से 4 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहेगा।  वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: शिमला आने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर लगेगी अब ग्रीन फीस, नगर निगम ने पारित किया नया प्रस्ताव

विज्ञापन

मार्च में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश
1 मार्च में 29 मार्च तक राज्य में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 108.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.6 मिमी बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 34, चंबा 57, हमीरपुर 36, कांगड़ा 38, किन्नाैर 36, लाहाैल-स्पीति 42, सिरमाैर 26, सोलन 39 व ऊना जिले में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, कुल्लू में सामान्य से 23, मंडी 10 व शिमला में 2 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 11.0
सुंदरनगर  8.7
भुंतर  8.0
कल्पा  2.6
ऊना 6.2
नाहन  15.8
केलांग  0.7
पालमपुर  7.0
सोलन  7.0
मनाली  7.4
कांगड़ा 8.8
बिलासपुर 8.0
चंबा 8.8
कुफरी 6.5
कुकुमसेरी -0.6
भरमाैर 6.8
बरठीं 6.8
पांवटा साहिब 14.0
सराहन 9.0
 

 

विज्ञापन

ऊना में 35 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
 ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी अब गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं।  शिमला में अधिकतम तापमान 21.8, नाहन में 28.7, केलांग में 9.9, सोलन में 27.0, मनाली में 21.4, कांगड़ा में 27.0, मंडी में 29.6, बिलासपुर में 29.0 और चंबा में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में आई गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है तथा अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा । अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के क्राॅस होने के चलते तापमान में बदलाव आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed