{"_id":"6040e6c78ebc3edbfe58df4d","slug":"himachal-weather-forecast-rainfall-snowfall-and-hailstorm-prediction-for-two-days-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में छह मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में छह मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी
Thu, 04 Mar 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। शनिवार से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। छह मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। सात मार्च को पूरे प्रदेश में अंधड़, ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। दस मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
गुुुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.2, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 29.2, सुंदरनगर 28.6, कांगड़ा 28.2, सोलन 28.0, भुंतर 26.7, नाहन 26.2, चंबा 25.5, धर्मशाला 21.4, शिमला 19.2, कल्पा 14.6, डलहौजी 12.5 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, कल्पा 1.3, मनाली 5.6, मंडी 5.6, सोलन 6.0, सुंदरनगर 6.3, भुंतर 6.4, कुफरी 6.7, ऊना 6.8, चंबा 7.4, कांगड़ा-धर्मशाला 8.8, शिमला 9.0, हमीरपुर 9.8, बिलासपुर 10.0 और नाहन में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन