{"_id":"6582f44b794ad327e20be64a","slug":"himachal-weather-forecast-of-rainfall-and-snowfall-in-isolated-parts-of-state-minimum-temperature-in-minus-a-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में, कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में, कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 20 Dec 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:35 PM IST
सार
बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
केलांग में तापमान गिरने से बर्फ में तब्दील हो गईं पानी की बौछारें
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 दिसंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी 24 दिसंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, मंगलवार रात को प्रदेश के पांच क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रमुख स्थलों पर ये रहा तापमान
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
समदो - 6.0
कल्पा - 2.2
मंडी - 1.4
भुंतर - 1.4
सुंदरनगर - 0.7
धर्मशाला 6.2
शिमला 9.2