फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: forecast of rain and snowfall from March 30, orange alert for hailstorm on 31st

Himachal Weather: हिमाचल में 30 मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार, 31 को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 29 Mar 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Himachal weather: forecast of rain and snowfall from March 30, orange alert for hailstorm on 31st
लाहौल में बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 1 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। 31 मार्च के लिए इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


कुल्लू में चला अंधड़, चंबा में मकान की छत उड़ी
वहीं, जिला चंबा के चुराह में बुधवार दोपहर बाद अंधड़ से एक मकान की छत उड़ गई। बुधवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय कुल्लू में अंधड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम को देखते जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों का रुख न करने का अलर्ट जारी किया है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा, ऐसे में जिलावासी व पर्यटक सर्तक रहें।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, मंडी 28.8, हमीरपुर 28.1, बिलासपुर 28.0, कांगड़ा  27.6, चंबा 27.2, सोलन 25.0, नाहन 24.1, धर्मशाला 24.0, शिमला 19.6, मनाली 19.5, कल्पा 15.2 और केलांग में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग              - 2.9
कुकुमसेरी          0.1
कल्पा               1.2
नारकंडा            2.8
मनाली              4.8
शिमला             8.8
धर्मशाला         12.2

जलोड़ी दर्रे में एनएच 305 बहाल, बसों की आवाजाही शुरू
मौसम खुलने के बाद जलोड़ी दर्रे में हाईवे -305 बसों के लिए खुल गया है। बर्फबारी के कारण सड़क 9 दिन से अवरुद्ध थी। बुधवार को सरकारी समेत निजी बसें दर्रे के आरपार हो गईं। इससे लोगों को पैदल सफर से भारी राहत मिल गई है। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए सड़क कुछ दिन पहले खुल गई थी, लेकिन बसें न चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को कुल्लू-रामपुर-बागीपुल की निजी बस ने दर्रा पार किया। वहीं, आनी की तरफ से आई एक सरकारी बस ने 10280 फुट ऊंचे दर्रा को पार कर सवारियों को कुल्लू पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें: Success Story: मनरेगा की दिहाड़ी से भरी बेटी की फीस, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed