फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Vegetable crops destroyed due to hailstorm in Shimla

Himachal Weather: शिमला में ओलावृष्टि से सब्जियों की फसलें तबाह, प्रदेश में पांच दिन मौसम खराब रहने के आसार

Sun, 04 Jun 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

शिमला के साथ लगती पंचायतों में रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की बेमौसमी सब्जियों की फसलें तबाह हो गईं। वहीं, राजधानी में भी हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: Vegetable crops destroyed due to hailstorm in Shimla
शिमला के साथ लगती पंचायतों में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगती पंचायतों में रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की बेमौसमी सब्जियों की फसलें तबाह हो गईं। वहीं, राजधानी में भी हल्की बारिश हुई। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा ब्लॉक की चम्याणा, पटगैहर और मल्याणा सहित आसपास के इलाकों में ओले बरसने से गोभी, फ्रांसबीन, शिमला मिर्च, टमाटर और खीरे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। 3:00 बजे के बाद आसमान में काले बादल घिर आए और करीब 25 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई। किसानों की आंखों के सामने खेतों में लगी फसल पर ओले कहर बनकर बरसे।

विज्ञापन


ओलों से गोभी के पूरे पत्ते निकल गए और खेतों में डंडे ही बचे। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। पटगैहर पंचायत के दीगठ गांव के किसान विजय वर्मा ने बताया कि 25 मिनट हुई ओलावृष्टि से पूरी फसल खत्म हो गई। गोभी की फसल पूरी तरह तैयार थी। किसानों ने अभी मंडियों में भेजी शुरू ही की थी, 18 से 20 रुपये किलो रेट मिल रहे थे लेकिन रविवार को आए ओलों से फसल पूरी तरह खत्म हो गई। अब तो खेतों में हल ही चलाना पड़ेगा। स्थानीय निवासी गुलाब सिंह, राम स्वरूप, दलीप कुमार, राज कुमार, सुरेश, जगदीश, सुनील, राकेश, पवन शर्मा और बाबू राम वर्मा ने बताया कि नगदी फसल के तौर पर लोग सब्जियों का उत्पादन करते हैं लेकिन ओलों से फसल पूरी तरह खराब हो गई है।
विज्ञापन


चम्याणा के किसान अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले 15 दिन के भीतर तीसरी बार ओलावृष्टि हुई है। दो बार बीन सूखे की भेंट चढ़ गई अब तीसरी बार लगाई थी तो ओलों से खत्म हो गई। खेत में बीन के पत्ते गायब हो गए हैं। बीज का पैसा भी नहीं निकल पाया। शिमला मिर्च और टमाटर की फसल अभी लगाई ही थी जो ओलों से खराब हो गई। चम्याणा के किसान रोशन लाल ठाकुर, राकेश ठाकुर और रविंदर ठाकुर ने बताया कि ओलों से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मल्याणा पंचायत के किसान पिंकी कंवर, राजेंद्र सिंह, शिवा शर्मा और मदन लाल ठाकुर ने बताया कि ओलों से फसल बरबाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की दरें बढ़ा कर राहत दे सरकार
भारी ओलावृष्टि से शिमला के साथ लगती पंचायतों में गोभी, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन सहित अन्य बेमौसमी सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। मुआवजे के नाम पर कांग्रेस और भाजपा की सरकारें किसानों से मजाक करती आई हैं। 1500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा नाममात्र है। मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत देनी चाहिए। - डाॅ. कुलदीप सिंह तंवर, अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा

ये भी पढ़ेंं: अंतररारष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी, एक साथ थिरकीं 250 महिलाएं, देखें शानदार तस्वीरें


 

 

दो दिन अंधड़ चलने का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 4 से 8 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं निचले व मैदानी भागों में 5 व 6 जून को छोड़कर मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 5 व 6 जून के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर 15.6, भुंतर 13.4, कल्पा 5.2, धर्मशाला 17.2, ऊना 19.2, नाहन 18.5, केलांग 3.8 पालमपुर 15.5, सोलन 14.0, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.9, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 18.1, चंबा 16.5, डलहौजी 13.5, जुब्बड़हट्टी 16.4, कुफरी 12.6, कुकुमसेरी 5.1, नारकंडा 10.7, भरमौर 13.0, रिकांगपिओ 7.9, सेऊबाग 11.0, धौलाकुंआ 20.0, बरठीं 18.1, मशोबरा 13.9, पांवटा साहिब 19.0, देहरा गोपीपुर 21.0 और सराहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 25.0, सुंदरनगर 32.5, भुंतर 31.1, कल्पा 20.8, धर्मशाला 29.0, ऊना 35.2, नाहन 31.3, केलांग 16.9, सोलन 30.9, मनाली 24.0, कांगड़ा 32.4, मंडी 33.9, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.8, चंबा 33.0, डलहौजी 21.0, जुब्बड़हट्टी 27.0, कुफरी 19.0, कुकुमसेरी 22.0 और नारकंडा में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed