फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Flood in Madgran Nala of Lahaul,Cloud burst in Gambarpul, know imd forecast for six days

Himachal Weather: गंबरपुल में बादल फटा, लाहौल के मड्ग्रां नाले में आई बाढ़; जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Mon, 24 Jun 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 06:06 PM IST
सार

राज्य के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह एकाएक बाढ़ आ गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Flood in Madgran Nala of Lahaul,Cloud burst in Gambarpul, know imd forecast for six days
गंबरपुल में बादल फटने से तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। राज्य के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह बारिश के बाद एकाएक बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलने के बाद सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें भेजीं। बाढ़ से कई वाहन भी सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन
 

वहीं कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर स्थित गंबरपुल पर बादल फटने से एक ढाबा ढह गया। इससे कुछ वाहन भी इसकी चपेट में आए हैं। गनीमत रही कि जब बादल फटा तो ढाबे में कोई नहीं था, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। गंबरपुल पूरी तरह से मिट्टी से भर गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अर्की भी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं, जिन्हें हटाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट
 सोमवार दोपहर के करीब सोलन में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में दोपहर 2:00 बजे के करीब बारिश शुरू हुई। इससे मौसम कूल-कूल हो गया। नाहन में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में अंधड़ चलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। 28  जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उधर, बीते दिन गोहर में 62.6, शिलारू 31.2, रामपुर 18.2, मंडी 15.2, रोहड़ू 11.3, सांगला 11.2 और चंबा में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  इन दिनों बारिश व ग्लेशियरों के पिघलने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ का खतरा बना रहता था। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 18.2, कल्पा 10.8, धर्मशाला 22.5, ऊना 25.6, नाहन 24.3, केलांग 8.8, पालमपुर 20.5, सोलन 18.6, मनाली 14.3, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.3, बिलासपुर 24.2, हमीरपुर 25.0, चंबा 19.8, डलहौजी 16.4, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 13.4, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 11.5, रिकांगपिओ 14.9, धौलाकुआं 25.3, बरठीं 24.5, समदो 14.4, कसौली 20.5, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 11.8, सैंज 17.3 और बजौरा में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 40.2
बिलासपुर 39.4
कांगड़ा 39.0
चंबा 38.1
हमीरपुर 38.8
बरठीं 37.6
धर्मशाला 33.7
सुंदरनगर 37.0
मंडी 35.6
नाहन 30.9
सोलन 30.5
धौलाकुआं 34.5
बजौरा 36.4
भुंतर 36.0
रिकांगपिओ 31.0
केलांग 22.9
शिमला 26.0
मनाली 28.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed