फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cold wave intensifies in Himachal, minimum temperature in minus at five places including Sol

Himachal Weather: शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में, रोहतांग में बर्फबारी

Mon, 05 Jan 2026 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave intensifies in Himachal, minimum temperature in minus at five places including Sol
जम गई नाको झील, लाहाैल में पानी भी बर्फ बना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है।  बीते दिन चंबा और लाहाैल-स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं सोमवार शाम को अटल टनल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी से सड़क की हालत दोपहिया और सामान्य गाड़ियों के चलने के लिए अच्छी नहीं है। इसलिए पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से अटल टनल की ओर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। राज्य में 20 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें पांच स्थानों पर यह माइनस में है। सोलन का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला का रात का पारा भी लगातार गिर रहा है। 

विज्ञापन

ताबो में रात का तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 10.2 पहुंचा
लाहौल-स्पीति के ताबो में रात का तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कुकुमसेरी में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के पूह में स्थित नाको झील ठंड से जम गई है। पर्यटक झील पर स्केटिंग का आनंद ले रहे हैं। मैदानी राज्यों में घने कोहरे के कारण रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से ऊना आधा घंटा देरी से पहुंची। हिमाचल के मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम कोहरे का असर देखा गया। कालाअंब, पांवटा साहिब और नाहन क्षेत्र सुबह के समय कोहरे की चपेट में रहे। जिला कांगड़ा में सुबह धुंध छाई रही। सुंदरनगर में घना, मंडी में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमाैर जिले के कुछ भागों में लगातार  9 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया।  सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान राज्य में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में ऊंची चोटियों को छोड़कर अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।  मध्य पहाड़ी भागों में अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6, सुंदरनगर 3.3, भुंतर 2.1, कल्पा -4.2, धर्मशाला 3.4, ऊना 6.2, नाहन 6.2, पालमपुर 0.0, सोलन -0.6, मनाली 2.6, कांगड़ा 6.0, मंडी 4.5, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 8.6, जुब्बड़हट्टी 3.2, कुफरी 0.4, कुकुमसेरी -6.7, नारकंडा -1.5, रिकांगपिओ 0.1, सेऊबाग 0.0, बरठीं 4.7, कसाैली 4.4, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.1, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -10.2, नेरी 8.7 व बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

औट में ठंड के कारण युवक की माैत
औट बाजार स्थित गेटवे होटल के पास एक अज्ञात युवक का शव औट पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक निरीक्षण से पता चलता है कि मौत ठंड से हुई है। जांच अधिकारी एएसआई राजन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। एसपी साक्षी वर्मा ने शव मिलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed